Satna News: पारा 43 के पार: शावकों के साथ पानी की तलाश में सौंसर पहुंची टाइग्रेस

पारा 43 के पार: शावकों के साथ पानी की तलाश में सौंसर पहुंची टाइग्रेस
  • चित्रकूट उप वन मंडल के अधीन मझगवां और बरौंधा रेंज में बाघों की संख्या बढ़ रही है।
  • मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान के मामले में सोमवार को सतना दूसरे नंबर पर रहा।

Satna News: भीषण गर्मी के बीच राहत की तलाश में सोमवार एक टाइग्रेस तीन नवजात शावकों के साथ सौंसर (कृत्रिम जलाशय) पहुंची। मझगवां के प्रभारी रेंजर विवेक सिंह ने बताया कि ट्रैप कैमरों की तस्वीरों के अनुसार शावकों समेत बाघिन का दिन भर इसी सौंसर में डेरा रहा।

चित्रकूट उप वन मंडल के मझगवां रेंज की सरभंगा सर्किल में वन्य प्राणियों के लिए गर्मी में जल उपलब्धता बनाए रखने के लिए ऐसे 11 कृत्रिम जलाशय बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है, सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान के मामले में सोमवार को सतना दूसरे नंबर पर रहा।

25 बाघों के बीच 3 बाघिन और 6 शावक

चित्रकूट उप वन मंडल के अधीन मझगवां और बरौंधा रेंज में बाघों की संख्या बढ़ रही है। हाल ही में वन विभाग ने बरौंधा रेंज में 3 नए टाइगर चिन्हित किए हैं। माना जा रहा है कि ये बाघ टाइगर रिजर्व पन्ना नेशनल पार्क के ओपन फॉरेस्ट के हो सकते हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि अकेले मझगवां रेंज की सरभंगा सर्किल में बाघों की संख्या 34 है। इनमें 25 टाइगर और 3 टाइग्रेस हैं। इसके अलावा हाल ही में जन्में शावकों की संख्या 6 है।

Created On :   22 April 2025 2:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story