- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के...
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

By - Bhaskar Hindi |4 Nov 2022 9:00 AM IST
शहडोल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी
डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिले के खाम्हीडोल, जैतपुर व केशवाही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में 7 नवंबर को शहडोल में प्रस्तावित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बताया कि शहडोल में आयोजित विराट विजय उत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री व विधायक कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, विधायक फुंदेलाल, सुनील सराफ व पूर्व विधायक कुंवर गंभीर सिंह मौजूद रहेंगे। ग्रामीण अंचल में बैठक के दौरान जिले के अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।
Created On :   4 Nov 2022 2:28 PM IST
Next Story