- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बढ़ सकता है रात का तापमान, बंगाल की...
बढ़ सकता है रात का तापमान, बंगाल की खाड़ी में आ रहे चक्रवात का नागपुर जिले में असर नहीं
![Night temperature may increase, the cyclone coming in the Bay of Bengal has no effect in Nagpur district Night temperature may increase, the cyclone coming in the Bay of Bengal has no effect in Nagpur district](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/10/night-temperature-may-increase-the-cyclone-coming-in-the-bay-of-bengal-has-no-effect-in-nagpur-district_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |23 Oct 2022 3:33 PM IST
मौैसम बढ़ सकता है रात का तापमान, बंगाल की खाड़ी में आ रहे चक्रवात का नागपुर जिले में असर नहीं
डिजिटल डेस्क, नागपुर. पिछले कुछ दिन से दिन में धूप व रात को थोड़ी ठंडी का एहसास हो रहा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह मिलता-जुलता रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में आ रहे चक्रवात का असर नागपुर जिले में नहीं होगा। रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा।
बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार, नमी बनी रहेगी। दिन में धूप खिलेगी आैर बीच-बीच में बादल छाए रहेेंगे। दिन के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, वहीं रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। दो दिन तक रात की ठंड का असर कम हो सकता है। रात का तापमान बढ़ने की झलक रविवार को देखी गई। दिन के तापमान में थोड़ी कमी आई।
Created On :   23 Oct 2022 9:00 PM IST
Next Story