Nagpur News: नागपुर शहर में 2300 से अधिक "पाकिस्तानी', कर रहे हैं लाखों का व्यवसाय

नागपुर शहर में 2300 से अधिक पाकिस्तानी, कर रहे हैं लाखों का व्यवसाय
  • सभी धर्म के लोगों का समावेश
  • व्यावसायिक वीजा लेकर लाखों रुपए का व्यवसाय कर रहे
  • पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने व 48 घंटे में देश छोड़ने की चेतावनी दी गई है

Nagpur News नागपुर में 2300 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक वैध तरीके से भारत सरकार द्वारा व्यावसायिक वीजा लेकर लाखों रुपए का व्यवसाय कर रहे हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद नियम के अनुसार वे वीजा का नवीनीकरण करते हैं। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने व 48 घंटे में देश छोड़ने की चेतावनी दी गई है। इसके चलते नागपुर में वीजा पर रहने वाले पाकिस्तानी व्यवसायी नागरिकों के दिलों में डर पैदा हो गया है। कुछ पाकिस्तानी नागरिक, शहर पुलिस कार्यालयों के आस-पास चक्कर लगाते देखे गए, हालांकि वह किसी तरह की बातचीत करने को तैयार नहीं थे।

उत्तर नागपुर में अधिक संख्या : सूत्रों के अनुसार, उत्तर नागपुर में सबसे अधिक ऐसे पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं। उत्तर नागपुर के अलावा ताजबाग, मोमिनपुरा, जाफरनगर सहित अन्य कई इलाके में इनकी बड़ी संख्या है। इनके बारे में पुलिस के पास जानकारी सुरक्षित होने की खबर सूत्रों ने दी है। सीसीएस की बैठक के बाद नागपुर में सुरक्षा विभाग की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन को फिलहाल अधिकृत काेई भी लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन सर्च कर रहा है। नागपुर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पुलिस विभाग के पास अधिकृत जानकारी है, इसके बाद भी किसी का वीजा अगर समाप्त हो चुका है। वह फिर भी नागपुर में रह रहा है क्या? इस बारे में पुलिस अपने-अपने इलाके में छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना था कि व्यावसायिक वीजा के अलावा अन्य किसी प्रकार का वीजा लेकर रहनेवाले पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में सुरक्षा के मददेनजर कोई भी विस्तृत जानकारी नहीं दी जा सकती है।

पुलिस का खोजबीन अभियान : आदेश के अनुसार हम कार्रवाई करेंगे। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। पुलिस का खोजी अभियान भी शुरू है। ऐसे में अगर बिना कोई वीजा के मिलता तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. रवींद्र कुमार सिंगल, सीपी, नागपुर

Created On :   25 April 2025 12:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story