मत्स्य पालन- पशुपालन और डेयरी किसानों को केसीसी कार्ड की सुविधा प्रदान करने राष्ट्रव्यापी अभियान शुरु

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने बुधवार को वर्ष 2023-24 के लिए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सुविधा प्रदान करने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की।
देश के सभी मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी (डीओएफ) गतिविधियों में लगे सभी छोटे भूमिहीन किसानों को क्रेडिट कार्ड का लाभ देने के लिए डीओएफ और वित्तीय सेवा विभाग के सहयोग से शुरू किया गया यह अभियान 31 मार्च 2024 तक चलेगा। इससे पहले चलाए गए अभियान के तहत पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को 27 लाख से अधिक नए किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किए गए।
इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देशों से अवगत कराने वाला परिपत्र 13 मार्च 2023 को राज्यों को जारी किया गया था। वित्तीय सेवा विभाग ने भी बैंकों के साथ-साथ राज्यों को राज्यों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
Created On :   3 May 2023 9:17 PM IST