- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- गहरानाला उफान पर, दो घंटे बंद रहा...
गहरानाला उफान पर, दो घंटे बंद रहा नागपुर हाइवे

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/सौंसर। रामाकोना में गहरानाला उफान पर आने से दो घंटे नागपुर हाइवे बंद रहा। सोमवार की दोपहर में रामाकोना से लगे पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश होने से 5.30 बजे के आसापास नाला उफान पर आने से आवागमन थम गया। रात 7.30 बाढ़ कम होने पर आवागमन शुरू हुआ। बाढ़ के दौरान सड़क के दोनों और भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। बाढ़ खत्म होने पर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। खास बात यह है कि नाले पर बाढ़ के दौरान यातायात रोकने की कोई व्यवस्था नहीं होने से कई वाहन नाले के रपटे तक पहुंच गए थे। सौंसर से पुलिस एक घंटे बाद पहुंची, इसके बाद छोटे वाहनों का आवागमन नागपुर मार्ग के लिए खापा, आमला व्हाय कुड्डम व छिंदवाड़ा के लिए बिछुआ गोनी व्हाय देवी मार्ग से परिवर्तित किया गया। रामाकोना के किसान व मजदूरों को घर पहुंचने देर रात तक बाढ़ कम होने का इंतजार करना पड़ा। गहरानाला का बारिश की शुरुआत का यह पहला जाम है। पुल निर्माण में हो रही देरी और बारिश में लगते जाम से लोग अब उकता चुके है।
Created On :   28 Jun 2021 10:45 PM IST