Chhindwara News: कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाटपरासिया का एक युवक इमली के पेड़ से गिरा, नागपुर में मौत

कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाटपरासिया का एक युवक इमली के पेड़ से गिरा, नागपुर में मौत
  • नागपुर में शव न मिलने से परेशान परिजन
  • घटना स्पष्ट न होने पर नागपुर अस्पताल से परिजनों को शव नहीं दिया जा रहा था।
  • चौकी पुलिस ने नागपुर पुलिस से संपर्क कर घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी थी।

Chhindwara News: कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के घाटपरासिया का एक युवक ठेकेदार के साथ मजदूरी पर इमली तोडऩे गया था। गुरुवार दोपहर को इमली तोड़ते वक्त वह पेड़ से गिर गया था। ठेकेदार ने घायल को जिला अस्पताल लाया और यहां से उसे नागपुर ले गया था। नागपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन नागपुर पहुंचे थे। घटना स्पष्ट न होने पर नागपुर अस्पताल से परिजनों को शव नहीं दिया जा रहा था। अस्पताल चौकी पुलिस ने नागपुर पुलिस से संपर्क कर घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी थी। तब आगे की प्रक्रिया पूरी की गई।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि घाट परासिया निवासी 23 वर्षीय राजा पिता छिद्दी यादव गुरुवार को ठेकेदार के साथ इमली तोडऩे गया था। इमली तोड़ते वक्त राजा नीचे गिर गया था। ठेकेदार ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर राजा को नागपुर रेफर किया गया था। परिजनों के मुताबिक नागपुर में इलाज के दौरान राजा की मौत हो गई।

घटना स्पष्ट न होने पर परिजनों को राजा का शव नहीं दिया जा रहा था। परिजनों ने जिला अस्पताल आकर राजा की इलाज संबंधी दस्तावेज साथ ले गए। इस दौरान अस्पताल चौकी पुलिस ने नागपुर पुलिस से संपर्क कर घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी थी। तब मृतक का पीएम कर मर्ग कायम किया गया।

Created On :   19 April 2025 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story