Chhindwara News: विवाद में पत्नी के सिर पर पटका पत्थर, हालत गंभीर

विवाद में पत्नी के सिर पर पटका पत्थर, हालत गंभीर
  • एक परिवार के पांच सदस्य जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे परिवार के दो लोगों को भी चोट आई है।
  • साथी मजदूरों ने महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।

Chhindwara News: चौरई थाना क्षेत्र स्थित झिलमिली में मजदूरी करने आए पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। मारपीट के बाद भागते वक्त आरोपी पति ने पत्नी के गले से मंगलसूत्र छिन लिया था। साथी मजदूरों ने महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि चांद के टॉप निवासी 35 वर्षीय सरजोबाई धुर्वे और उसका पति सरमन धुर्वे अन्य मजदूरों के साथ काम करने झिलमिली आए थे। गुरुवार दोपहर को काम के दौरान दंपती के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान सरमन ने सरजोबाई के साथ मारपीट की।

मारपीट के दौरान आरोपी ने पत्नी सरजोबाई के सिर पर पत्थर पटक दिया था। जिससे उसे गंभीर चोट आई है। आरोपी सरजोबाई के गले से मंगलसूत्र भी छीनकर फरार हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

चांद के सांख में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोट आई है। एक परिवार के पांच सदस्य जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे परिवार के दो लोगों को भी चोट आई है।

थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि सांख निवासी नरवरे परिवार और पाटसकर परिवार के बीच जमीन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। इसी बात पर बुधवार रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों परिवार के बीच मारपीट भी हुई।

एक पक्ष से पंकज पाटसकर, शैलेन्द्र पाटसकर को चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय प्रमोद नरवरे, 58 वर्षीय सुरेश नरवरे, योगेश नरवरे, लक्ष्मी नरवरे और मोनिका नरवरे को चोट आई है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर शिकायत नहीं की है।

Created On :   18 April 2025 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story