Chhindwara News: हर्रई में भीषण सडक़ हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

हर्रई में भीषण सडक़ हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर
  • तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर
  • पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।
  • पुलिस आरोपी पिकअप वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करेगी।

Chhindwara News: हर्रई के ग्राम बसुरिया के समीप गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल दंपती को हर्रई अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीआई ओमेश मार्को ने बताया कि हर्रई निवासी 52 वर्षीय ओमकार पिता मंगल रजक गुरुवार को पत्नी 46 वर्षीय आरती रजक के साथ बाइक से छिंदवाड़ा की ओर जा रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रुप से घायल ओमकार और आरती को हर्रई अस्पताल भेजा गया था। जहां चिकित्सकों ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक इलाज के बाद आरती को जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस आरोपी पिकअप वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करेगी।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

माहुलझिर थाना क्षेत्र के तामिया-झिरपा मार्ग पर गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा के बाद वाहन घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

पुलिस के अनुसार गांव ऑडिटोरिया निवासी 50 वर्षीय राजकुमार भारती का शव रैनीखाड़ा और झिरपा के बीच वॉच टावर के समीप सडक़ पर मिला है। गुरुवार सुबह सात बजे के आसपास पुलिस को घटना की सूचना मिली थी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि राजकुमार बाइक सवार दो लोगों के साथ निकला था। जिन्होंने उसे रैनीखेड़ा के पास छोड़ दिया था। राजकुमार पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ हादसा हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नि और दो बेटी व बेटा हैं। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।

Created On :   18 April 2025 2:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story