पर्ची के अभाव में कई लोग मतदान करने भटकते रहे

By - Bhaskar Hindi |4 July 2022 7:34 AM IST
मोहन्द्रा पर्ची के अभाव में कई लोग मतदान करने भटकते रहे
डिजिटल डेस्क, मोहन्द्रा । हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नदारद था। मोहन्द्रा में कई मतदाताओं के पास मतदाता पर्ची नहीं पहुंची। नतीजतन कई लोग वोट डालने से वंचित हो गए। नकन घाट में रहने वाले भरत पिता इंदर रैकवार ने दैनिक भास्कर को बताया कि वो पिछले दो चुनाव से वोट डालते आए हैं पर इस बार उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था ना ही उन्हें पर्ची प्राप्त हो सकी। कई पोलिंग बूथ पर वह अपना नाम ढुढ़वाते रहे पर किसी ने कोई मदद नहीं की। कुछ ऐसी ही कहानी तुलसिया पति तान्तू बसोर की है। तुलसिया भी लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने से वंचित रह गई।
Created On :   4 July 2022 1:04 PM IST
Tags
Next Story