मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने 548 शालाओं में एक साथ मनाया स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव रमाकान्त खरे द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी गई है कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को बडे हर्ष और उत्साह के साथ आयोजित किये जाने की कड़ी में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ भोपाल द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई पन्ना के द्वारा दिनांक 01 अगस्त 2022 को जिले की 548 शालाओं में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संघ की ओर से पूर्व में ही भारत माता के चित्र शालाओं को वितरित किये गये थे। कार्यक्रम में भारत माता की आरती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर पुरूषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी तथा अतिथियों के उद्बोधन हुये। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई से अध्यक्ष रविशंकर डनायक, सचिव रमाकांत खरे, उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, कुलदीप त्रिवेदी हाई स्कूल रक्सेहा के कार्यक्रम मे सम्मिलित हुये। वही सम्पूर्ण जिले में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपनी सहभागिता विभिन्न स्थानो पर दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये अध्यक्ष रवि शंकर डनायक ने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, जिले की सम्पूर्ण टीम के साथ, रामनरेश गौतम, राकेश मिश्रा, जसवंत सिंह, चेतन्य महाप्रभु पाण्डेय, हेतराम गौड, जयहिन्द बागरी, रामप्रमोद मिश्रा, संजय सोनी, रामानुज पाण्डेय, मुकेश पाठक, रामलखन मिश्रा, इरशाद मोहम्मद, संजय खरे, नवीन साहू के साथ समस्त शिक्षक भाई-बहिनो का अमूल्य सहयोग देेने के लिये धन्यवाद प्रेषित किया है।
Created On :   3 Aug 2022 12:48 PM IST