- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- प्रदेश कांग्रेस में कोटेचा, पठान...
प्रदेश कांग्रेस में कोटेचा, पठान दुबे और वनवे को मिली जगह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया है। गुरुवार शाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय महसचिव के. सी. वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित सूची जारी की है। सूची में नागपुर शहर और जिले के अनेक नामों को जगह मिली है। अतुल कोटेचा, मुजीब पठान, संजय दुबे और तानाजी वनवे को महासचिव बनाया गया है। प्रसन्ना तिडके को सचिव बनाया गया है। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस में नागपुर से अनेक महासचिव और सचिव बनने से शहर का दबदबा प्रदेश कांग्रेस में बढ़ने का दावा किया गया है।
पिछले महीने जारी की थी पहली सूची
पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस की पहली सूची जारी की गई थी। इसमें अनेक लोगों को मौका नहीं मिलने या नजरअंदाज करने से उनमें नाराजगी भी बताई जा रही थी। खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले जारी सूची से नाराज बताए जा रहे थे। सूत्रों ने दावा किया था कि उन्होंने जिनके नाम भेजे थे, उन सभी को जगह नहीं मिल पाई थी। कुछ नेताओं ने दबी जुबान में नाराजगी व्यक्त की थी। हालांकि जल्द कुछ और लोगों को मौका मिलने का दावा किया था। इस मुताबिक, गुरुवार शाम को कांग्रेस ने प्रदेश कमेटी की विस्तारित सूची यानी दूसरी सूची जारी की है, जिसमें चार नए उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 1 प्रवक्ता, 17 सचिव को शामिल किया गया है।
Created On :   8 Oct 2021 6:16 PM IST