- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- कालीचरण महाराज की जमानत मंजूर,...
कालीचरण महाराज की जमानत मंजूर, महात्मा गांधी के विषय में की थी विवादित बयानबाजी

डिजिटल डेस्क, वर्धा | महात्मा गांधी के विषय में विवादित बयानबाजी करने के प्रकरण में कालीचरण महाराज के खिलाफ वर्धा पुलिस थाना में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांदूरकर ने शिकयत दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में कालीचरण महाराज को वर्धा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार 9 फरवरी को उन्हें 15 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की गयी। मात्र जमानत की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने से गुरुवार 10 फरवरी को जमानत की प्रक्रिया पूर्ण होगी, एेसी जानकारी उपविभागीय पुलिस अधिकारी पीयूष जगताप ने दी है। महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान करने के प्रकरण में वर्धा पुलिस ने रायपुर से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर वर्धा लाया था। न्यायालय ने 9 फरवरी तक उन्हें न्यायालयीन हिरासत दी थी। उनके वकील एड्. विशाल टिबडेवाल ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। बुधवार की कालीचरण महाराज को जमानत मंजूर की गई।
Created On :   10 Feb 2022 3:27 PM IST