- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- जेठ ने अपनी बहू को उतार दिया मौत के...
जेठ ने अपनी बहू को उतार दिया मौत के घाट, गला घोंटकर की थी हत्या

डिजिटल डेस्क शहडोल/पुष्पराजगढ़। थाना राजेंद्रग्राम अंतर्गत ग्राम सोनियामार में 20 अगस्त की रात हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या महिला के जेठ ने की थी। वह अपने भाई से रंजिश रखता था और उसे मारने के लिए गया था। घर पर भाई नहीं मिला तो उसकी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने अनुसार 20 अगस्त की रात गुजरत बाई पति कमल सिंह उम्र 45 वर्ष की उसी के घर में ही हत्या कर दी गई थी। महिला के सिर पर गंभीर चोंट थी। उसके पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष की शिकायत पर राजेंद्रग्राम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध किया था। राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन घर पर सिर्फ उसकी मां थी। वह पिता के साथ खेती के काम से दूसरे गांव गया हुआ थे। जांच के दौरान शव के पास पुलिस को एक गमछा मिला था। डॉग स्क्वाड की मदद व साक्षियों द्वारा पूछताछ में गमछा मृतिका के जेठ चैना सिंह का होना पाया गया।
आरोपी ने कबूला जुर्म
आरोपी चैना पिता उजियार सिंह उम्र 48 वर्ष ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कुबूल कर लिया। उसने बताया की वह अपने छोटे भाई कमल सिंह से रंजिश रखता था। रंजिश के चलते ही वह उसे मारने के उद्देश्य से गया था। घर पर भाई नहीं मिला तो उसकी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार करने में टीआई खेम सिंह पेन्द्रो, एसआई मणिराज सिंह, प्रधान आरक्षक साहिबा सिंह, आरक्षक मोती सिंह, मनोज, धीरेंद्र, गुलाब सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
Created On :   17 Sept 2020 11:44 PM IST