- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- आजादी के अमृत महोत्सव पर जनजागरण रथ...
आजादी के अमृत महोत्सव पर जनजागरण रथ रवाना

डिजिटल डेस्क, वर्धा | आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा, बूस्टर डोज जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें नागरिकों से बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर ने किया है। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों में जनजागरण करने के लिए तैयार किए गए हर घर तिरंगा, बूस्टर टीकाकरण चित्ररथ काे पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त जिलाधिकारी मनोजकुमार खैरनार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंकी, केंंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी हंसराज राऊत, निवासी उपजिलाधिकारी अर्चना मोरे, पुर्नवसन अधिकारी जोगी, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शिवधन शर्मा प्रमुखता से उपस्थित थे। होलकर ने कहा कि इस चित्ररथ के माध्यम से गली-गली में नागरिकों तक अभियान की जनजागृति की जा रही है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कार्यालय, जिला सूचना कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, दूरदर्शन वर्धा व अन्य कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
देश भर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले की सभी तहसीलों में तिरंगे की बिक्री शुरू की गई है। जिले में महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान अर्थात उमेद अंतर्गत आधार उद्योगिनी प्रभासंघ, नाचनगांव, देवली, सूर्योदय प्रभाग संघ बोरगांव मेघे, तहसील बिक्री केंद्र, उमंग प्रभाग संघ, सिंदी मेघे में तिरंगा झंडा बिक्री केंद्र शुरू किए गए हैं। जिले की आठों तहसील में उमंग प्रभागसंघ सिंदी मेघे, वर्धा, अधार उद्योगिनी प्रभागसंघ, नाचनगांव, देवली उड़ान प्रभागसंघ, ठाणेगांव तहसील कारंजा, महिलाक्रांति प्रभागसंघ, अल्लीपुर तहसील हिंगणघाट स्त्रीशक्ति प्रभागसंघ, तलेगांव तहसील आष्टी की ओर से झंडे की बिक्री की जा रही है। अभियान के तहत तहसील में नोडल अधिकारी के रूप में संबंधित ग्रामसंघ तहसील के गटविकास अधिकारी व तहसील अभियान व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक ग्रापं में बिक्री केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर वर्धिनी बिक्री केंद्र में होलसेल व चिल्लर भाव में तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जा रहा है। उमेद के माध्यम से महिलाओं द्वारा ग्रापं स्तर पर झंडे की बिक्री की जाएगी। इन महिलाओं को पंचायत विभाग अंतर्गत 2 लाख झंडे बिक्री किए जाएंगे। इसके लिए जिला स्तर पर उमेद के जिला व्यवस्थापक मनीषा कावडे, पंचायत विभाग के संदीप कांबले नियोजन कर रहे हैं। उमेद के सभी कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।
Created On :   5 Aug 2022 6:21 PM IST