कर्मचारियों के नियमितीकरण में बरत रहे अनियमितता

By - Bhaskar Hindi |4 Feb 2023 3:12 PM IST
जबलपुर कर्मचारियों के नियमितीकरण में बरत रहे अनियमितता
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। रादुविवि में कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया में अनियमितता बरती जा रही है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि नियमों की अनदेखी कर काम किया जा रहा है। कुलपति और कुलसचिव को शिकायत सौंपते हुए कर्मचारियों ने कहा है कि स्थाई विनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण में शासन के निर्देश हैं कि जिन कर्मचारियों का पद न होने के कारण नियमितीकरण नहीं किया जा सका केवल उनका नियमितीकरण किया जाना है। विवि में जबकि ऐसे स्थाई विनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जा रहा जिनकाे वर्ष 2008 में नियमित किया गया था लेकिन इनका नियमितीकरण निरस्त कर दिया गया था। इस दिशा में ध्यान देने की माँग अजय श्रीवास, सत्तर सेन, सुनील गौंड़, योगेन्द्र सिंह आदि ने की है।
Created On :   4 Feb 2023 3:11 PM IST
Next Story