नाली में मृत मिली मासूम बालिका, अशोक वार्ड का मामला, जांच में जुटी पुलिस

By - Bhaskar Hindi |25 Jan 2023 7:13 PM IST
सिवनी नाली में मृत मिली मासूम बालिका, अशोक वार्ड का मामला, जांच में जुटी पुलिस
डिजिटल डेस्क,सिवनी। कोतवाली थाना अंतर्गत अशोक वार्ड के घसियारी मोहल्ला में दो साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार नसीम खान की बेटी मदिया खान मंगलवार की रात को घर के पास खेल रही थी। कुछ देर बाद वह अचानक लापता हो गई। जब उसकी खोजबीन की गई तो मदिया नाली में पड़ी थी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली टीआई महादेव नागोतिया ने बताया कि बच्ची के शव में चोट के निशान नहीं मिले। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
Created On :   25 Jan 2023 7:13 PM IST
Next Story