- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नियुक्ति: पाक को शिकस्त देने वाले...
नियुक्ति: पाक को शिकस्त देने वाले हरीश साल्वे को मिली अहम जिम्मेदारी, होंगे ब्रिटेन की महारानी के कानून सलाहकार

- ब्रिटेन की महारानी ने सलाहकार नियुक्त किया
- वकील हरीश साल्वे को मिली बड़ा सम्मान
डिजिटल डेस्क ,नागपुर। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के कानून सलाहकार पद पर हरीश सालवे को नियुक्त किया जाएगा। नागपुर में पढ़े सालवे की इस नियुक्ति को महाराष्ट्र गौरव के तौर पर देखा जा रहा है। नियुक्ति की अधिकारिक घोषणा मार्च 2020 में होने वाली है। विधि व न्याय मामले में पहले ही महाराष्ट्र का गौरव बढ़ा है। कुछ समय पहले उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शरद बोबडे बने है। बोबडे भी नागपुर से ही है।
हरीश सालवे जानेमाने विधिविद हैं। कुलभूषण मामले में उन्होंने पाकिस्तान के विरोध में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष रखा था। सलमान हिट एंड रन केस, बिल्किस बानो जैसे प्रकरणों में सालवे ने पैरवी की है। वे देश के 43 प्रभावशाली व्यक्ति हैं। देश के पूर्व सालिसिटर जनरल हैं। उन्हें ब्रिटेन की महारानी के लिए कोर्ट आफ इंग्लैंड व वेल्स के लिए क्वीन काउंसिल क्यूसी नियुक्त किया जा रहा है।
ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की है, उसमें हरीश सालवे का नाम शामिल है। ब्रिटिश सरकार के अनुसार महारानी के लिए 114 वकील नियुक्त किए जा रहे हैं।इनमें 10 महिला,22 गैर ब्रिटिश वंशज व 26 सलाहकार के लिए 258 आवेदन आए थे। हरीश सालवे के दादा पीके सालवे क्रिमिनल लायर रहे हैं। परदादा न्यायाधीश थे। पिता एनकेपी सालवे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। महाराष्ट के धुले जिले के वरुड गांव में सालवे का जन्म हुआ । 1992 में वे उच्चतम न्यायालय के वकील बने। 1995 में सालिसिटर जनरल बने थे। नागपुर में सालवे परिवार काफी प्रतिष्ठित है। कांग्रेस में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक एनकेपी सालवे केंद्रीय राजनीति में प्रभावशाली स्थिति में रहे हैं।
Created On :   17 Jan 2020 4:22 PM IST