- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- तेज रफ्तार कार ने सास-बहू को रौंदा,...
तेज रफ्तार कार ने सास-बहू को रौंदा, सास की मौत - अमरवाड़ा बस स्टेंड का मामला

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा के बस स्टेंड में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही सास-बहू को रौंद दिया। इस टक्कर में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें इलाज के लिए अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी बहू को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि अमरवाड़ा वार्ड नम्बर 4 निवासी 48 वर्षीय वैजयंती पति महादीन वंशकार और उसकी बहू मीना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे घर से बैंक के लिए निकली थी। दोनों बस स्टैंड पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वैजयंती वंशकार और मीना को गंभीर चोटें आई थी। घायलों को अमरवाड़ा अस्पताल लाया गया था। यहां इलाज के दौरान वैजयंती वंशकार की मौत हो गई। वहीं मीना को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
Created On :   15 Feb 2020 3:17 PM IST