- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गो एयर : दिल्ली-मुंबई-पुणे की...
गो एयर : दिल्ली-मुंबई-पुणे की उड़ानें रद्द, यात्रियों की संख्या में भी कमी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गो एयर विमान कंपनी ने बुधवार 18 मार्च को तीन उड़ानों को रद्द कर दिया है। नागपुर से दिल्ली, मुंबई और पुणे के बीच की उड़ानों को रद्द किया गया है। उड़ानों को रद्द होने का कारण कोरोना का डर माना जा रहा है क्योंकि वायरस के बाद से विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या घटी है। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में यात्रा अपने टिकट कैंसिल करवा रहे है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है।
यह विमान हुए रद्द
जानकारी के अनुसार गो एयर का विमान क्रमांक 283 पुणे से सुबह 8.55 बजे नागपुर पहुंचता है और यहां से गो एयर का विमान क्रमांक 141 मुंबई के लिए 9.25 बजे रवाना होता है। गो एयर का विमान क्रमांक 142 मुंबई से रात 8.15 बजे नागपुर पहुंचता है और यहां से गो एयर का विमान क्रमांक 284 पुणे के िलए रात 9.55 बजे रवाना होता है। वहीं, गो एयर का विमान क्रमांक 2519 दिल्ली से रात 8.55 बजे नागपुर पहुंचता है और यहां से गो एयर का विमान क्रमांक 2520 वापस दिल्ली के लिए रात 11.10 बजे उड़ान भरता है, जिसे रद्द कर िदया गया।
Created On :   18 March 2020 7:31 PM IST