- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- विमान में तकनीकी खराबी के चलते...
विमान में तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली नहीं जा सके नितिन गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर से दिल्ली जा रहे विमान में अचानक खराबी आने से विमान की ग्राउंड डिक्लियर कर दिया गया। विमान यात्रियों को बैठाने के बाद हवाई पट्टी की ओर जाने के लिए मुड़ ही रहा था तभी तकनीकी खराबी का अलर्ट मिला। कुछ ही देर में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी देरी होने के कारण डी-बोर्ड करके निकल गए।
देरी होता देख घर चले गये गड़करी
जानकारी के अनुसार इंडिगो का विमान क्रमांक 636 नागपुर विमानतल से सुबह 7.50 बजे उड़ान भरता है, मंगलवार को विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण वह उड़ान नहीं भर सका। देरी को देखकर केंद्रीय मंत्री गडकरी विमान से उतरकर घर चले गए। विमान में सवार केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी दिल्ली में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दोपहर 11 बजे शामिल होने वाले थे। कैबिनेट की यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित आवास पर बुलाई गई थी।
सनी देओल के साथ वापस आने की थी तैयारी
अचानक से विमान में खराबी की वजह से वे बैठक में शामिल नहीं हो सके। काफी देर तक जब विमान की खराबी दूर नहीं हुई तो 159 यात्रियों को दी-बोर्ड कर विमान को रद्द कर दिया गया। कुछ यात्री घर लौट गए तो कुछ यात्री अब भी विमानतल पर हैं। यात्रियों के लिए बंगलुरु जाने वाले विमान क्रमांक 727 को रद्द कर दिया गया है, यह विमान नागपुर से शाम 4.30 बजे उड़ान भरता है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी को कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद शाम को सांसद और अभिनेता सनी देओल के साथ वापस नागपुर भी पहुंचना था। बुधवार को नागपुर में सनी देओल के साथ नितीन गडकरी का कार्यक्रम है। सनी देओल के कल होने वाले प्रोग्राम के बारे में अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है। खराब मौसम के चलते विमानों की लेट-लतीफी के चलते यात्रियों को अच्छी-खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
Created On :   13 Aug 2019 2:09 PM IST