Nagpur News: अब गर्मी से मिलेगी राहत नागपुर स्टेशन पर शुरू हुई मिस्टिंग

अब गर्मी से मिलेगी राहत  नागपुर स्टेशन पर शुरू हुई मिस्टिंग
  • यात्रियों को ठंडा - ठंडा, कूल- कूल का अहसास
  • प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर इसे शुरू किया

Nagpur News गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। ऐसे में हर ओर गर्मी से हर कोई परेशान है। नागपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर अब इस गर्मी से राहत मिलनेवाली है। रेल प्रशासन ने बुधवार से स्टेशन पर मिस्टिंग शुरू कर दी है। इससे अब गर्मी में भी यात्रियों को ठंडा ठंडा कूल - कूल का अहसास होनेवाला है। प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर इसे शुरू किया गया है।

वर्ल्ड क्लास स्टेशन की ओर तेजी से बढ़ रहे नागपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसके अलावा यहां यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा भी दी जा रही है। ग्रीष्म में स्टेशन परिसर में दोपहर के वक्त खड़े रहना पसीना बहाने के बराबर होता है। गर्मियों में यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा रहने से प्रतीक्षालय भी खाली नहीं रहते हैं। ऐसे में यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही खड़े रहकर गाडिय़ों का इंतजार करना पड़ता है। सुबह व रात में यहां आसानी से खड़ा रहा जा सकता है लेकिन दोपहर में गर्म हवाएं थपेड़े लगने से लू लगने की आशंका रहती है।

कई यात्रियों को लू लगने की शिकायत हो भी जाती है। यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए रेलवे की ओर से स्टेशन पर मिस्टीिग सिस्टम शुरू किया है। जो प्लेटफार्म की छत पर लगा है। जैसे ही गाड़ी आती है, मिस्टिंग शुरू होती है। कुल 12 लाख की लागत से मिस्ट एअर नामक व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत प्लेटफार्म नंबर 1, 2 व 3 पर कोच डिस्प्ले के लेवल में एक बारिक पाइप लगाई गई है। जिसमे हर 2 मीटर पर एक प्वाइंट दिया है। जहां से सूक्ष्म तरीके से पानी की बौछार निकलती है। यह बौछार इस तरह से रहती है कि यात्रियों के उपर केवल ठंडक की तरह पानी की बूंदे पड़ती नजर आती है। जो लगातार पडऩे पर भी गीला नहीं होता है। ऐसे में यात्रियों को परिसर में गर्मी भी ठंडक का अहसास होते रहेगा। अब तक रेलवे ने इसे शुरू नहीं किया था। अब तक गर्मी इतनी ज्यादा नहीं थी। नागपुर सहित विदर्भ में पारा 42 पर पहुंच गया है। जिससे अब यहां पर मिस्टिंग शुरू कर दी है।

Created On :   9 April 2025 2:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story