- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शादी के नाम पर करता रहा रेप, पुलिस...
शादी के नाम पर करता रहा रेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फेसबुक फ्रेंड ने शादी के सपने दिखाकर एक युवती से जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी दानिश आसिफ पठान (26) है। पीड़ित 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सक्करदरा थाने में धारा 376(1), 376(2)(एन) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि, उसकी दिसंबर 2020 में आरोपी से फेसबुक के माध्यम से जान-पहचान हुई। दिसंबर 2020 से 2 जुलाई 2021 के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध जुड़े और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। पश्चात आरोपी कई सपने दिखाने लगा। युवती का आरोप है कि, इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब दानिश पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। तब पीड़ित युवती ने दानिश के खिलाफ सक्करदरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   8 Oct 2021 7:04 PM IST