जम्मू कश्मीरः कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

- सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
- कुलगाम जिले के आरा इलाके में मुठभेड़
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार (4 जुलाई) को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों को कुलगाम के आरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद जैसे ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। वहां छिपे आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और आतंकी को ढेर कर दिया।
Encounter underway at Arrah area of Kulgam. Police and security forces are on the job: Kashmir Zone Police (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/P50NBgqltS
— ANI (@ANI) July 4, 2020
इससे पहले गुरुवार (2 जुलाई) को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था। इस आतंकी का नाम जाहिद दास था। इस ऑपरेशन के दौरान CRPF का एक जवान भी शहीद हो गया था। बता दें कि, सुरक्षाबलों ने घाटी में बीते 35 दिन में 53 आतंकियों को मार गिराया है। जून महीने में 51 आतंकी मारे गए।
जून में 30 दिन में 51 आतंकी मारे गए
बता दें कि, 1 जून से 30 जून तक सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 51 आतंकियों को ढेर किया।
तारीख |
जगह |
आतंकी मारे गए |
1 जून | नौशेरा | 3 |
2 जून | त्राल (पुलवामा) | 2 |
3 जून | कंगन (पुलवामा) | 3 |
5 जून | कालाकोट (राजौरी) | 1 |
7 जून | रेबन (शोपियां) | 5 |
8 जून | पिंजोरा (शोपियां) | 4 |
10 जून | सुगू (शोपियां) | 5 |
13 जून | निपोरा (कुलगाम) | 2 |
16 जून | तुर्कवंगम (शोपियां) | 3 |
18-19 जून | अवंतीपोरा और शोपियां | 8 |
21 जून | शोपियां | 3 |
23 जून | बंदजू (पुलवामा) | 2 |
25 जून | सोपोर (बारामूला) | 2 |
25-26 जून | त्राल (पुलवामा) | 3 |
29 जून | खुलचोहर (अनंतनाग) | 3 |
30 जून | वघामा (अनंतनाग) | 2 |
कुल 51 |
Created On :   4 July 2020 4:01 PM IST