- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- रंग मिला पानी समझकर फेंक दिया एसिड,...
रंग मिला पानी समझकर फेंक दिया एसिड, गंभीर रूप से घायल हुआ लड़का

डिजिटल डेस्क, पुणे। होली खेलते समय आठ वर्षीय लड़के पर एसिड फेंक दिया गया। घटना मंगलवार को सांगवी में हुई। घटना में लड़का गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे लड़का पड़ोस में रहनेवाले दोस्त के साथ होली खेल रहा था। वहां घर की साफ सफाई करने एसिड की बोतल रखी हुई थी। रंग खेलते खेलते ग्यारह वर्षीय लड़के ने बोतल उठाई और आठ वर्षीय लड़के पर एसिड फेंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लड़के के माता पिता ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर लड़के के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके तहत पुलिस ग्यारह वर्षीय लड़के से पूछताछ कर रही है।
घर में लगी आग, झुलसकर एक की मौत
उधर घर में अचानक आग लगने से 46 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। बुधवार तड़के तीन बजे भांडारकर मार्ग इलाके में हादसा हुआ। आग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार संदीप विनायक गोखले, उम्र 46 साल की मौत हो गई। गोखले भांडारकर मार्ग स्थित गली नंबर 6 स्थित राजश्री अपार्टमेंट में रहते थे। आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के जवान घटनास्थल पहुंचे। जवानों ने कुछ ही समय में आग बुझाई। उसके बाद जवान अंदर खुसे। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। एक कमरे में गोखले झुलसकर बेहोश पड़े थे। तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी जांच कर डॉक्टर ने मृत घोषित किया। आग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
युवक की हत्या कर शव जला दिया
अज्ञात हत्यारों ने युवक पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव जला दिया। वड़गांव बुद्रुक स्थित सिंहगड़ महाविद्यालय इलाके की पहाड़ी पर वारदात हुई। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह एक शख्स ने पुलिस से संपर्क कर पहाड़ी पर अधजले शव की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहुंच गया। शव का निरीक्षण करने पर पुलिस ने पाया कि युवक के सिर पर पत्थर से वार किए गए थे। पुलिस को शक है कि पहले युवक की हत्या की गई होगी। उसके बाद सबूत नष्ट करने शव जला दिया गया। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसे लेकर सिंहगड़ रोड पुलिस थाने में अज्ञात हत्यारों पर मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   11 March 2020 7:12 PM IST