बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, 35 वर्षीय अज्ञात बेहोश मिला था

By - Bhaskar Hindi |27 March 2023 5:33 PM IST
नागपुर बेहोश मिले व्यक्ति की मौत, 35 वर्षीय अज्ञात बेहोश मिला था
डिजिटल डेस्क, नागपुर। मेडिकल अस्पताल परिसर में गत 3 दिसंबर 2022 को एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में पाया गया था। वह लगभग निर्वस्त्र था। उसे मेडिकल अस्पताल के वार्ड नंबर 51 में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान 25 मार्च को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अजनी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
Created On :   27 March 2023 5:32 PM IST
Next Story