झूला झूल रहे बालक की फांसी लगने से मौत

By - Bhaskar Hindi |25 April 2023 3:04 PM IST
सतना झूला झूल रहे बालक की फांसी लगने से मौत
डिजिटल डेस्क,सतना। धारकुंडी थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि धर्म सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, अपनी छोटी बहन के साथ सोमवार दोपहर को घर के पास लगे आम के पेड़ पर रस्सी का झूला बनाकर झूल रहा था। तकरीबन 2 बजे अचानक उसका हाथ छूट गया और रस्सी फंदा बनकर गले में फंस गई। यह देखते ही छोटी बहन ने तुरंत भागकर माता-पिता को जानकारी दी, तो परिजन फौरन मौके पर पहुंचे और धर्म को फंदे से नीचे उतारा, मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। देर शाम घटना की जानकारी थाने में दी गई, तो पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले लिया।
Created On :   25 April 2023 3:04 PM IST
Tags
Next Story