- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- हास्य कवि मधुप पांडेय का सत्कार,...
हास्य कवि मधुप पांडेय का सत्कार, आनंद निर्बाण के हाथों शॉल-श्रीफल से सम्मान

By - Bhaskar Hindi |17 Sept 2022 11:32 AM IST
नागपुर हास्य कवि मधुप पांडेय का सत्कार, आनंद निर्बाण के हाथों शॉल-श्रीफल से सम्मान
डिजिटल डेस्क, नागपुर। हिंदी पत्रकार संघ, मध्य भारत द्वारा हिंदी दिवस पर वरिष्ठ हास्य कवि मधुप पांडेय को हिंदी को समृद्ध बनाने में योगदान के लिए उनके निवास पर सम्मानित किया गया। संघ के मार्गदर्शक व दैनिक भास्कर के समन्वय संपादक आनंद निर्बाण और महासचिव मनीष सोनी ने शॉल-श्रीफल से उनका सत्कार किया। इस अवसर पर साहित्यिक गोष्ठी व काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया। श्रद्धा शौर्य की वीर रस की कविता को सराहा तो व्यंग्यकार अनिल मालोकार की कविता ने गुदगुदाया। कार्यक्रम में श्रीमती पांडेय, उत्तर भारतीय भाजपा प्रकोष्ठ के महाराष्ट्र महासचिव संजय पांडे, विदर्भ सेवा समिति के सचिव अशोक गोयल, अविनाश बागड़े, शेखर सोनी, संदीप अग्रवाल आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।
Created On :   17 Sept 2022 4:40 PM IST
Next Story