पॉलिथीन से नगर की नालियां हो रहीं चोक

By - Bhaskar Hindi |23 July 2022 10:36 AM IST
पवई पॉलिथीन से नगर की नालियां हो रहीं चोक
डिजिटल डेस्क, पवई.। नगर परिषद पवई के द्वारा बारिश के पहले की गई तैयारियों की पोल सुबह हुई बारिश ने खोल दी। नगर के मिलोनीगंज से झंडा बाजार तक जाने वाली सडक़ पर घरों का गंदा पानी बह रहा है। नालियों की सफाई समय पर न होने व उनमें पॉलिथीन की वजह से वह चोक हो गई है। ऐसे ही हाल स्टेट बैंक के सामने फारेस्ट कॉलोनी व अन्य स्थानों पर भी देखे गए हैं साथ ही झंडा बाजार में सीवर की ढक्कन टूटी हुई है जिससे जलभराव के समय कभी भी घटना हो सकती है। नगरवासियों ने शासन प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
Created On :   23 July 2022 4:05 PM IST
Tags
Next Story