- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- सीटू ने लगाया सुरक्षा मानकों की...
सीटू ने लगाया सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

डिजिटल डेस्क,शहडोल। ओरियंट पेपर मिल में आए दिन हो रही घटनाओ को लेकर सीटू यूनियन के जिला अध्यक्ष अरुण गौतम ने मिल प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। जारी बयान में अरुण गौतम ने कहा कि कागज कारखाना ओरिएंट पेपर मिल अमलाई में मंगलवार को एक ठेका मजदूर की काम के दौरान मौत हो गई। पिछले महीने भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिसमें एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि मिल प्रबंधन अपने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
पेपर मिल में कार्यरत ठेकेदार भी प्रबंधन से साठ-गांठ कर श्रमिकों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ओरियंट पेपर मिल में लगातार घटनाएं हो रही है इसके बाद भी जिला एवं पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है। जिसका फायदा मिल प्रबंधन उठा रहा है। मंगलवार को जो घटना हुई है उसमें भी श्रमिक को मापदंड के अनुरूप सुरक्षा उपलब्ध नही कराया गया था। जिसके कारण मजदूर ऊपर से गिरा और उसकी मौत हो गई। सीटू श्रमिक संगठन ने पेपर मिल प्रवंधन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए मिल प्रबंधन की निंदा की है।
Created On :   8 Oct 2022 2:31 PM IST