- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- विदर्भ में अगले 4 दिन में बारिश की...
विदर्भ में अगले 4 दिन में बारिश की संभावना न्यूनतम तापमान 20 डिग्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोमवार को दिन भर बादलों का जमावड़ा लगा रहा। बीच-बीच में सूर्य से बादलों की आंख-मिचौली भी चलती रही। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अगले 4 दिन में विदर्भ में बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर पश्चिमी विच्छोभ की वजह से ओले गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दिनों ओले गिरे हैं। सोमवार को 2.6 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी होने से अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। आसमान में बादलों की वजह से भले ही धूप से राहत मिली हो, लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़ गया है।
मौसम विभाग का अनुमान
10 मार्च को विदर्भ के भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया में गरज-चमक तेज हवा और बारिश की संभावना है। वहीं, 11 मार्च को नागपुर के साथ ही विदर्भ के भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली और गोंदिया में गरज के साथ बारिश, तेज हवा और कुछ एक स्थान पर ओले गिरने की आशंका है। 12 मार्च को विदर्भ में भंडारा, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया में बारिश व तेज हवा चलने ओले गिरने की आशंका है। 13 मार्च को चंद्रपुर, गड़चिरोली और गोंदिया में हल्की बारिश की संभावना है।
Created On :   9 March 2020 8:55 PM IST