- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- चिलचिलाती गर्मी में बढ़ा लू का...
Nagpur News: चिलचिलाती गर्मी में बढ़ा लू का खतरा, अलग-अलग स्थान पर 3 लोगों की मौत

- रविवार को भी नागपुर खूब तपा
- आज की तेज धूम लोगों को परेशान करती रही
Nagpur News. नागपुर समेत पूरा विदर्भ तप रहा है। सोमवार को गर्म हवा के थपेड़े दिनभर परेशान करते रहे। रविवार को भी नागपुर खूब तपा। अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनोमें गर्म लपटें झुलसातीं रहीं। लू का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम शुष्क बना हुआ है। गर्म हवा वातावरण में आ रही है। इस कारण नागपुर समेत पूरा विदर्भ तप रहा है। चिलचिलाती धूप से त्वचा में जलन हो रही है। दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से दी गई है। लू से बचने के लिए सभी जरूरी उपायों पर अमल करने को कहा गया है।
अलग-अलग स्थान पर 3 लोगों की मौत, गर्मी से मृत्यु की आशंका!
शहर में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई। आशंका गर्मी को लेकर हो रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अजनी इलाके में गत शनिवार को सुबह करीब 11 बजे तुकड़ोजी पुतला से मेडिकल चौक के दरमियान एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मिला। पुलिस उसे मेडिकल अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरा व्यक्ति भी उस दिन इसी मार्ग पर बेहोश मिला। रात करीब 10.30 बजे लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बेहोश पड़ा था। अजनी पुलिस ने उसे भी मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के दौरान उसे भी मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना तहसील क्षेत्र की है। 19 अप्रैल को मेयो अस्पताल के ओपीडी विभाग के पास खुली जगह में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ मिला। पुलिस उसे मेयो अस्पताल में लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर संबंधित थानों की पुलिस जांच कर रही है।
Created On :   21 April 2025 7:22 PM IST