- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- लिव इन रिलेशनशिप तोड़ दी तो युवती को...
लिव इन रिलेशनशिप तोड़ दी तो युवती को करने लगा बदनाम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक युवती ने लिव इन रिलेशनशिप तोड़ा तो उसे युवक द्वारा परेशान किया जाने लगा। युवती की निजी फोटो फेसबुक व व्हॉट्सअप पर डाउनलोड कर उसे अश्लील मैसेज भी भेजे गये। कुछ महिनों तक चले इस सिलसिले के बाद परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत मानकापुर थाने में की है। जहां आरोपी के खिलाफ में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक पद्माकर धुर्वे ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 4 साल पहले मानकापुर में रहने वाली एक 26 वर्षीय युवती के साथ आरोपी युवक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद युवती को पुणे में नौकरी लगने से वह वहां चली गई थी। इस दौरान नागपुर में काम करने वाला आरोपी केतनसिंह तुकाराम पाटील निवासी को भी पुणे में नौकरी लग गई थी। नागपुर में ही दोनों की पहचान होने से पुणे में दोनों में प्रेमसंबंध जुड़ गए। जिसके बाद दोनों वर्ष 2015 में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। लेकिन कुछ समय बीतने के बाद वर्ष 2019 में आरोपी द्वारा हो रही परेशानी के कारण युवती उसे छोड़ वापस नागपुर आ गई। इससे नाराज होकर आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। युवती का लैपटॉप व मोपेड वापस नहीं किया। अपने साथ निकाली गई निजी फोटो को फेसबुक व व्हॉट्सअप पर वायरल किया। इस दौरान कई बार युवती को अश्लील मैसेज भी किये गये। लगातार हो रही परेशानी के कारण गुरुवार को युवती ने मानकापुर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
दोनों हॉस्टल में रहते थे
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पहले नागपुर में युवती के पिता के साथ ही एक सीमेंट कंपनी में काम करता था। इस दौरान युवती की उससे पहचान हुई थी। दोनों की पहचान जल्द ही दोस्ती में बदल गई थी। इसके बाद युवती को पुणे में जॉब लग गई थी। इस दौरान आरोपी का भी ट्रान्सफर हो गया। ऐसे में दोनों पुणे में एक हॉस्टल में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन इसके बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों में अनबन होने लगी। आरोपी द्वारा बहुत ज्यादा प्रताड़ना के बाद युवती ने उससे दूर होने का फैसला किया और वह वहां से निकलकर आ गई थी।
Created On :   21 Jun 2019 2:24 PM IST