- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आव्हाड को भाजपा विधायक ने दी...
आव्हाड को भाजपा विधायक ने दी चुनौती, हिम्मत है तो मामला दर्ज करवाएं- नाईक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नई मुंबई मनपा के आगामी चुनाव के मद्देनजर राकांपा और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा विधायक गणेश नाईक ने राकांपा नेता तथा प्रदेश के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड पर पलटवार किया है। आव्हाड ने नाईक पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। इस पर रविवार को नाईक ने कहा कि आव्हाड में हिम्मत है तो सबूत के साथ मामला दर्ज कराएं। मैं यहां पर पूरी ताकत से खड़ा हूं। नाईक ने एक फिल्म के डायलॉग का इस्तेमाल कर आव्हाड पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तेरे बस की बात नहीं है, तेरे बाप को बोल। इससे पहले शनिवार को आव्हाड ने नाईक पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। आव्हाड ने कहा था कि नई मुंबई में नाईक की कई संपत्ति अनाधिकृत है। यहां के लोगों के घर पीने का पानी नहीं आता है लेकिन नाईक के घर नियमित पानी आता है।
Created On :   8 March 2020 7:17 PM IST