- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज ठाकरे से मिले बिहार विधान परिषद...
राज ठाकरे से मिले बिहार विधान परिषद सभापति ठाकुर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सोमवार को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के आवास शिवतीर्थ पर मुलाकात की। इस मौके पर राज और उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे ने शॉल- पुष्पगुच्छ देकर ठाकुर को सम्मानित किया। ठाकुर हाल में बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद विधान परिषद के नए सभापति बने हैं। वे बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के विधान सदस्य हैं। ठाकुर ने उच्च शिक्षा पुणे से हासिल की है। मुंबई से उनका गहरा नाता रहा है। वे मराठी भाषा भी बोलते हैं। उनकी राज के साथ अच्छी मित्रता रही है। राज ने मुंबई में जब उत्तर भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित किया था तो उस समय भी उन्होंने ठाकुर को आमंत्रित किया था। दैनिक भास्कर से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि राज ठाकरे से उनकी सदिच्छा भेंट थी। इसके पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की थी।
Created On :   5 Sept 2022 9:35 PM IST