- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रैली में ढाई किलो के हाथ का जलवा,...
रैली में ढाई किलो के हाथ का जलवा, सांसद सनी देओल ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट, सोशल मीडिया पर भी छाए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर खासे उत्साहित हैं। वो पार्टी के प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भाजपा-शिवसेना महायुति के काटोल-नरखेड़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चरणसिंह ठाकुर के लिए वोट मांगा। बाजारगांव, पारडसिंगा, भारसिंगी, जलालखेड़ा, मोवाड़, नरखेड़, सावरगांव, कलंभा, दिग्रस और कोंढाली के रोड शो में सन्नी देओल के साथ भाजपा उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर ने खुली गाड़ी पर लोगों का अभिवादन किया। कई स्थानों पर उनका फूलों से स्वागत किया गया। भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष माधवी नाईक, पूर्व विधायक अशोक मानकर, उकेशसिंह चौहान, किशोर रेवतकर, शक्ति सिंह शेखावत, काटोल नगराध्यक्ष वैशाली ठाकुर, संदीप सरोदे, मोवाड़ नगराध्यक्ष सुरेश खसारे, ईस्माइल बारूदवाले, भोलानाथ सहारे, प्रतिभा गवली एड. दीपक केने रमजान अंसारी, डा. प्रेरणा बारोकर, सुधाकर काकडे आदि उपस्थित थे।

इससे पहले सनी देओल ने बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल के एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ सनी देओल ने लिखा था कि, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल जी से मुलाकात हुई, आगामी चुनावों के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं। साथ ही उम्मीद जताई कि इन चुनावों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलेगा। ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Created On :   16 Oct 2019 9:42 PM IST