- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- युवती को गर्भवती कर फरार हुआ आरोपी,...
युवती को गर्भवती कर फरार हुआ आरोपी, तेलंगाना से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर । यशोधरा नगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो साल से फरार आरोपी को तेलंगाना राज्य के वारंगल से गिरफ्तार कर नागपुर लाया गया है। कुछ वर्ष पहले एक युवती के साथ उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। बाद में एक परिचित व्यक्ति से उसकी शादी करा दी। पीड़िता दो वर्षीय बच्चे की मां है।
पीड़िता 24 वर्षीय विवाहिता है। आरोपी श्रीराम शर्मा (65) है। आरोपी फर्नीचर बनाने का काम करता है। जनवरी-2011 में आरोपी श्रीराम ने पीड़िता के घर में दुकान के लिए कमरा किराए पर लिया था। नवंबर-2016 में एक दिन जब पीड़िता के माता-पिता घर में नही थे, तब श्रीराम ने मौका पाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया था और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बदनाम करने तथा उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। डरी-सहमी पीड़िता ने चुप्पी साध ली थी। इसके बाद श्रीराम का पीड़िता के साथ यौन शोषण का सिलसिला लगातार जारी रहा। वह छह माह की गर्भवती होने का पता चलने पर श्रीराम अपने एक परिचित व्यक्ति से पीड़िता की शादी करा दी और नागपुर से वारंगल रहने के लिए चला गया। इस बीच पीड़िता के पेट में दर्द होने पर उसे डागा अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया।
जांच में डाक्टर ने वह गर्भवती होने का खुलासा हुआ। यह बात उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य को पता चली। 16 नवंबर-2017 को पीड़िता ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। प्रकरण थाने पहुंचने से पुलिस ने पीड़िता के पति और बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया। इस टेस्ट में बच्चा उसका नहीं होने का खुलासा हुआ। गौरतलब है कि, इसके बाद भी पीड़िता और उसके बच्चे को पति ने अपना लिया, लेकिन प्रकरण दर्ज होने के बाद से श्रीराम पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। इस बीच उसके आंध्रप्रदेश के तिरुपति अथवा तेलंगाना के वारंगल होने का पता चला। संबंधित थाने की टीम आरोपी के तलाश में रवाना हुई और सोमवार को गिरफ्तार कर श्रीराम को नागपुर लेकर आई। निरीक्षक एन.एन. मोहिते, निरीक्षक मस्के, उप-निरीक्षक मधुकर काठोके, लक्ष्मीकांत बारलिंगे, महेश बावने मामले की जांच कर रहे हैं।
Created On :   13 Nov 2019 11:24 AM IST