47 लाख के गहनों समेत आरोपी गिरफ्तार, 15 तक पीसीआर

Accused arrested including jewelery worth 47 lakhs, PCR up to 15
47 लाख के गहनों समेत आरोपी गिरफ्तार, 15 तक पीसीआर
वर्धा 47 लाख के गहनों समेत आरोपी गिरफ्तार, 15 तक पीसीआर

डिजिटल डेस्क, वर्धा. ज्वेलर्स की दुकान में  काम करनेवाले नोकर के पास से हीरे जड़ित सोने के गहने चोरी प्रकरण में एक आरोपी को वर्धा पुलिस ने अकोला से महज 24 घंटे के भीतर  गिरफ्तार किया है। चोरी प्रकरण में आरोपी महेश गाठेकर को अकोला से  गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में हाजिर किया गया। न्यायालय ने उसे मंगलवार 15 फरवरी तक दो दिन का पीसीआर दिया है। आरोपी के पास से 47 लाख 80 हजार रुपये के गहने चोरी किए हैं। पोद्दार बगीचा वर्धा निवासी महेश उर्फ सुदाम पांडुरंग गाठेकर (32) यह गिरफ्तार  आरोपी का नाम है।   रायपुर के पारख डाया ज्वेलर्स के संचालक अमित पारख (42) ने इस संदर्भ में 12 फरवरी को शिकायत दर्ज की थी। अमित  पारख ने रायपुर से 14 व 18 कैरेट सोने में हीरे जड़ी 71 अंगूठियां  व  82  झुमके इस प्रकार से 47 लाख 82 हजार 319 रुपये के गहने बैतुल पहुंचाने के लिए नौकर पुरुषोत्तम यादव की ओर दिए थे। बैतुल जाने के लिए उसे 9 फरवरी को रायपुर के रेल्वे स्टेशन पर छोड़ दिया था। पुरुषोत्तम यादव ने नागपुर पहुंचने के बाद शराब पी थी। शराब का अधिक सेवन करने के कारण वह रायपुर जाने के बजाये वर्धा पहुंचा। 10 फरवरी  को अमित पारख को अजनबी नंबर से कॉल आया।

जिसमें पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि, वर्धा कैसे आया यह समज में नहीं आ रहा है। इसके कारण उसे वर्धा में ही ठहरने को कहा गया। इसी दरम्यान किसी ने उसके पास के गहने चुरा लिये। उसके बाद अमित पारख ने पुरुषोत्तम यादव से संपर्क किया। इस दरम्यान पुरुषोत्तम  यादव के पास बैतुल ले जाने के लिए दिए गहने चोरी होने की पुष्टि हो गयी। लिहाजा उन्होंने वर्धा शहर पुलिस थाना में इस प्रकरण की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गहरायी से जांच की। इस प्रकरण में महज 24 घंटे के भीतर अपराधी  महेश उर्फ सुदाम गाठेकर को अकोला से गिरफ्तार किया गया।  

यह कारवाई पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर,अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंंकी, उप विभागीय पुलिस अधिकारी पीयूष जगताप, स्थानीय अपराध शाखा के संजय गायकवाड़ के मार्गदर्शन में थानेदार सत्यवीर बंडीवार के निर्देशानुसार सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश बैरागी, पुलिस उपनिरीक्षक  प्रवीण पाटील, सचिन इंगले, संजय पंचभाई, सुभाष धावड, अनूप राऊत, किशोर साठोणे, दीपक जंगले, सुनील मेंढे, राजेश ढगे, श्याम सलामे, आकाश बांगडे, पवन निलेकर, राहुल भोयर ने की हैं।  

चोरी प्रकरण में आरोपी को  गिरफ्तार  करने के बाद वर्धा शहर पुलिस  थाने में पत्रपरिषद में जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर ने पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के कार्य की  प्रसंशा की। उन्होंने बताया कि, बैतुल से रायपुर के लिए गहने लेकर निकला नोकर पुरुषोत्तम यादव नागपुर पहंुचा। वहा शराब का सेवन करने के कारण उसके पास से गहने किसी ने चोरी किये। मालिक को इसकी जानकारी मिलने  पर वर्धा शहर पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने जांच में तेजी दिखाते हुए आरोपी को महज 24 घंट में अकोला से गिरफ्तार किया। उसके पास मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तु व पहचान का कोई भी साधन नहीं था। इसके बावजूद पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके कारण उन्होंने  विभाग के अधिकारी  व कर्मचारियों की प्रसंशा की।

 

Created On :   14 Feb 2022 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story