पुट्टपर्थी में अटके 370 लोगों को लाने यहां से जाएंगी 8 बसें

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पुट्टपर्थी में अटके 370 लोगों को लाने यहां से जाएंगी 8 बसें

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले से 1080 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी में पिछले 15 दिनों से अटके 370 श्रद्धालुओं को वापस लाने का रास्ता निकल गया है। जिला प्रशासन ने उन्हें लाने के लिए अनुमति दे दी है। उन्हें वापस लाने यहां से आठ बसें रवाना हो रही हैं। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा और सत्य साईं सेवा समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल संजय सक्सेना, संजय पटेल, अजय वर्मा, खगेश रघुवंशी और गीतेश पराडकर ने कलेक्टर से सभी श्रद्धालुओं के परिवारों की चिंता से अवगत कराते हुए उन्हें वापस लाने की अनुमति देने की मांग रखी। समिति से जुड़े संजय पटेल ने बताया कि 12 मार्च को सभी 370 स्वयंसेवक पुट्टपर्थी गए हुए थे। 23 मार्च को उन्हें लौटना था, इसी बीच लॉकडाउन और ट्रेनें बंद होने की वजह से वे वहीं फंस गए। उनके परिजनों  की चिंता को देखते हुए समिति ने पहल की है।
7 लाख 70 हजार खर्च करेगी समिति:
पुट्टपर्थी से 370 लोगों को छिंदवाड़ा वापस लाने की व्यवस्था सत्यसाईं सेवा समिति कर रही है। करीब 7 लाख 70 हजार रुपए किराए पर समिति यहां से 8 बसें रवाना कर रही हैं। कलेक्टर को बसों के नंबर उपलब्ध कराते हुए अनुमति ली गई है। जाने और आने के रूट का उल्लेख भी प्रशासन से दिए गए अनुमति पत्र में किया गया है।
यहां यात्रियों के परिवहन के लिए 10 बसों की व्यवस्था:
जिले में लॉक डाउन के दौरान यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने 10 बसों की व्यवस्था की है। इसमें 5 बसें सूत्र सेवा की और 5 बसें मिगलानी टे्रेवल्स की उपलब्ध कराई गईं हैं। बाहर से आ रहे यात्रियों के लिए उक्त व्यवस्था की जा रही है। बसों को सेनेटाइज करने व पर्याप्त दूरी में यात्रियों को बैठाने निर्देशित किया गया है।

Created On :   28 March 2020 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story