मन की बात का 100वां संस्करण - गडकरी और फडणवीस सुनेंगे संवाद

By - Bhaskar Hindi |30 April 2023 6:41 PM IST
विशेष आयोजन मन की बात का 100वां संस्करण - गडकरी और फडणवीस सुनेंगे संवाद
डिजिटल डेस्क, नागपुर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से होगा। प्रधानमंत्री का जनसंवाद से संबंधित यह कार्यक्रम का 100 वां संस्करण है। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे होगा। आशीर्वाद कम्युनिटी सभागृह वेरायटी चौक में शहर भाजपा की ओर से कार्यक्रम सुनने के लिए विशेष आयोजन किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Created On :   30 April 2023 6:37 PM IST
Next Story