- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- डंपर चालक से मारपीट कर 10 हजार की...
डंपर चालक से मारपीट कर 10 हजार की लूट।

डिजिटल डेस्क, सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत डंपर चालक रावेन्द्र कोल पिता रामबहोर कोल 26 वर्ष निवासी रामस्थान के साथ मारपीट कर लूट का मामला प्रकाश में आया है। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रावेन्द्र कोल गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात डंपर क्रमांक एमपी 65 जीए 0814 से सोनवर्षा गिट्टी खाली करने गया था। रात तकरीबन 1 बजे लौटते वक्त जैसे ही डंपर वाइपास सब्जी मंडी मोड़ पास पहुंचा, 4 युवक डंपर के सामने बाइक खड़ा कर पत्थर से तोडफ़ोड़ करने लगे। इसके बाद चालक रावेन्द्र को उतारा और पिटाई कर 10 हजार रुपए भी लूट लिए। चालक के पास उक्त पैसा गिट्टी के भाड़ा का था। रावेन्द्र ने फौरन डंपर मालिक अमरजीत जयसवाल को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी।
Created On :   15 April 2022 7:03 PM IST