प्रशिक्षण: दैनिक भास्कर का उपक्रम, तंजौर पेंटिंग 7 दिवसीय कार्यशाला कल से

दैनिक भास्कर का उपक्रम,  तंजौर पेंटिंग 7 दिवसीय कार्यशाला कल से
  • वुमन भास्कर क्लब ने किया आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू
  • विश्व प्रसिद्ध तंजौर पेंटिंग सीखने का मौका
  • पेंटिंग को अंतिम स्वरूप देने तक की सभी बारीकियां सिखाई जाएंगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वुमन भास्कर क्लब द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। इसके जरिए महिलाएं नई-नई कला सिखती हैं। इसी श्रृंखला में इस बार एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है। क्लब द्वारा विश्व प्रसिद्ध तंजौर पेंटिंग सीखने का मौका महिलाओं को मिलेगा। इस पेंटिंग वर्कशॉप में प्रसिद्ध कलाकार हर्षन कावरे सात दिन तक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला 29 जून से 5 जुलाई तक दोपहर 3 से 5 बजे तक विशम्भर भवन 17-ए ग्रेट नाग रोड स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्थित रसरंग हॉल में आयोजित की गई है।

क्या है तंजौर पेंटिंग? : भारत की विश्व प्रसिद्ध चित्रकला में एक तंजौर (तंजावुर) पेंटिंग चित्रकला है। यह कला तमिलनाडु के तंजावुर में जन्मी है। घरों, महलों, बंगले आदि को सुशोभित करने के लिए तंजौर पेंटिंग एक बहुत अच्छा विकल्प है। विशेष अवसरों पर यह पेंटिग उपहार में भी दी जा सकती है। तंजौर पेंटिंग कला के चित्र देवी-देवता, संत, पक्षियों, जानवरों व प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित होते हैं। पारंपरिक विषयों के अलावा अब सम-सामयिक विषयों के साथ यह कला और भी संपन्न हो चुकी है।

रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें : इस कार्यशाला में तंजौर पेंटिंग से संबंधित प्राथमिक जानकारी से लेकर पेंटिंग को अंतिम स्वरूप देने तक की सभी बारीकियां सिखाई जाएंगी। पेंटिंग बनाने की शुरुआत कैसे करें, रंगों का उपयोग कैसे करें, कौन से रंगों का इस्तेमाल किया जाए, आकार व चित्र का चयन कैसे करें आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन व अधिक जानकारी के लिए दैनिक भास्कर कार्यालय और फोन नंबर 0712-6642000 व मोबाइल क्रमांक +9174474 43710 पर संपर्क कर सकते हैं।

वाजपेयी से चर्चा पांच जुलाई को : देश में हाल ही में हुए चुनाव के परिणाम सत्ता पक्ष को सावधान करने वाले और विरोधी पक्ष को बल देने वाले हैं। इस संबंध में विस्तार से चर्चा करने के लिए पुण्य प्रसून वाजपेयी को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए चर्चा सत्र का आयोजन विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान व डॉ. गिरीश गांधी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। चर्चा सत्र शुक्रवार 5 जुलाई को शाम 5.30 बजे शंकर नगर स्थित श्रीमंत बाबूराव धनवटे सभागृह में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ सामाजिक व राजकीय कार्यकर्ता किशोर कान्हेरे उपस्थित रहेंगे। लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

Created On :   28 Jun 2024 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story