नागपुर: पत्नी विरह में लगा ली फांसी

पत्नी विरह में लगा ली फांसी
  • कर ली खुदकुशी
  • आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज
  • पत्नी विरह में दुखी था

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पत्नी विरह में पति ने फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। वाड़ी थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। पालकर नगर, वाड़ी निवासी कर्मसिंह कल्लू वाल्मीकि (29) का पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद जारी था, इसलिए करीब एक माह पहले पत्नी रूठ कर मायके चली गई। कर्मसिंह ने उसे वापस लाने की कोशिश की, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर कर्मसिंह ने नवनीत नगर में बालाभाऊपेठ के समीप नाले किनारे बादाम के पेड़ को फंदा बांधकर फांसी लगा ली।

Created On :   10 Dec 2023 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story