काली घटाएं: उपराजधानी में तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मौसम हुआ सुहाना

उपराजधानी में तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मौसम हुआ सुहाना
  • किसानों के चेहरे खिले
  • वातावरण में नमी
  • अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस

डिजिटल डेस्क, नागपुर. पिछले तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिली है। यह सुकून कितनों दिन तक बरकरार रहेगा, यह बताया नहीं जा सकता। रविवार को तापमान सामान्य से नीचे ही रहा।

नागपुर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वातावरण में नमी

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिन से नागपुर व आसपास के जिलों में हो रही हल्की से मध्यम बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। वातावरण में नमी बनी हुई है। 4 जुलाई तक मौसम का यलो अलर्ट बताया गया है। स्थानीय स्तर पर मौसमी परिवर्तन होता रहेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप खिलेगी, इससे दोपहर में उमस का एहसास हो सकता है, लेकिन शाम को ठंडी हवा चल सकती है।

किसानों के चेहरे खिले

बारिश की राह देख रहे किसानों के चेहरे पर खुशी छाई हुई है। पिछले तीन दिन से रुक-रुककर हुई बारिश से किसान खुश हैं। किसानों ने जो बुआई की थी, उसके लिए हल्की से मध्यम बारिश जरूरी थी। पिछले तीन दिन से हुई बारिश का पानी जमीन के भीतर गया, जो फसल के लिए पोषक है। वातावरण में घुली ठंडक से फसल लहलहाने में मदद मिलती है।

Created On :   1 July 2024 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story