- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वडेट्टीवार ने कहा - काम पर भरोसा...
नागपुर: वडेट्टीवार ने कहा - काम पर भरोसा नहीं इसलिए करा रहे तोड़-फोड़, चाचा से धोखा

- जिस चाचा ने राजनीति में लाया उनसे धोखा करना ठीक नहीं है
- धनगर आरक्षण न्यायालय में नहीं टिक पाएगा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि काम पर भरोसा नहीं है, इसलिए राजनीतिक दलों में तोड़फोड़ करा रहे हैं। घर मालिक को चोर और किराएदार को घरमालिक ठहराने का काम किया जा रहा है। दल चुरानेवालों को इतना बल कहां से मिल रहा है?
धनगर आरक्षण न्यायालय में नहीं टिक पाएगा
जनता सब जानती है। अजित पवार का नाम लिए बिना वडेट्टीवार ने कहा कि जिस चाचा ने उंगली पकड़कर राजनीति में लाया, बड़े पद दिलाए उनसे इतना बड़ा धोखा योग्य नहीं है। राज्य की जनता को यह बर्दाश्त नहीं होगा। शनिवार को वडेट्टीवार ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मराठा समाज को 10 प्रतिशत या 12 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए हमारा भी समर्थन है।
हम मराठा आरक्षण का विरोध नहीं कर रहे हैं। लेकिन मराठा को अलग से आरक्षण दिया जाना चाहिए। ओबीसी कोटे से मराठा को आरक्षण नहीं देना चाहिए। धनगर आरक्षण न्यायालय में नहीं टिक पाएगा। राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं
देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन का जिक्र करते हुए कहा कि अब के उपमुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में धनगर आरक्षण का निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। आरक्षण के मामले में सरकार कुछ तय निर्णय ले तो उचित मार्ग निकलेगा। भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा करती है। लेकिन कांग्रेस, राकांपा व शिवसेना को तोड़ रही है।
अपने काम पर भरोसा नहीं होने के कारण ही इस तरह की तोड़फोड़ भाजपा को करनी पड़ रही है। राज्य में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। आर्थिक लूट की जा रही है। सरकारी संपति निजी हाथों में सौंपी जा रही है।
Created On :   18 Feb 2024 5:37 PM IST