जीवनदान: अंगदान से तीन को मिला नया जीवन, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर समय पर पहुंचाए गए अंग

अंगदान से तीन को मिला नया जीवन, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर समय पर पहुंचाए गए अंग
  • दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रामचंद्र
  • ब्रेन डेड के बाद परिजनों की सहमति ने हुआ अंगदान
  • दो युवकों को किडनी और एक युवक को लि वर प्रत्यारोपित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक ब्रेन डेड व्यक्ति के परिजनों ने अपने दु:खों को भुलाकर घर के कर्ता-धर्ता पुरुष का अंगदान किया, जिससे दो युवाओं समेत तीन को नया जीवन मिला है। परिजनों की सहमति के कारण यह संभव हो सका है।

दुर्घटना में हुआ था घायल : राजुरा जिला चंद्रपुर निवासी रामचंद्र जंपलवार (56) का सलून का व्यवसाय है। परिवार में पत्नी विमल व बेटा राजकुमार व महादेव हैं। कुछ दिनों पहले रामचंद्र अपनी दोपहिया वाहन से बाहर जा रहे थे। रास्ते में एक वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में सावंगी स्थिति आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके मस्तिष्क में अधिक रक्तस्राव होने से उपचार को प्रतिसाद नहीं मिला। डॉ. चंद्रशेखर महाकालकर, डॉ. तुषार पाटील, डॉ. संदीप इरतवार, डॉ. अमोल आंधले आदि ने जांच कर उन्हें ब्रेन डेड होने की घोषणा की।

किया गया समुपदेशन : डॉ. विट्ठल शिंदे ने अंगदान के लिए परिजनों का समुपदेशन किया, जिससे परिजनों ने सहमति दी। उसके बाद अंगदान के लिए दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी कर विभागीय अंग प्रत्यारोपण समिति को जानकारी दी गई। समिति ने प्रतीक्षा सूची जांच के बाद अंगदान के जरूरतमंदों के नाम पता लगाए। सूची के अनुसार नागपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार ले रहे 60 साल के व्यक्ति पर लिवर प्रत्यारोपित किया गया। एक किडनी नागपुर के एक निजी अस्पताल के 31 साल के युवा पर और दूसरी किडनी निजी अस्पताल में उपचार ले रहे युवा पर प्रत्यारोपित की गई।

पुलिस ने की मदद : अंगदाता के दो अंग नागपुर में प्रत्यारोपित किए जाने थे। यह अंग समय पर नागपुर में पहुंचना जरूरी था, अन्यथा बेकार हो जाते, इसलिए नागपुर के शहर यातायात पुलिस उपायुक्त शशिकांत सातव के नेतृत्व में यातायात पुलिस व नागरिकों की मदद से ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। इस कारण एंबुलेंस को सावंगी मेघे से नागपुर तक लाने में आसानी हुई। समय पर अंग पहुंचने से मरीजों को जीवनदान मिला।


Created On :   26 Jun 2024 9:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story