हादसा: महिला मजदूर का शव नाले में मिला , पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

महिला मजदूर का शव नाले में मिला , पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
  • लगातार बारिश से उफान पर हैं नदी-नाले
  • खेत में जाते वक्त नाले में गिरने की आशंका
  • सुबह निकली थी घर से, वापस नहीं लौटी तो परिजन ढूंढने निकले

डिजिटल डेस्क, नागपुर । एक महिला मजदूर का शव नाले में पाया गया है। इससे उसके नाले में गिरने से मौत होने का संदेह जताया जा रहा है, वहीं उसके साथ दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटित वाकये से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। इस बीच हिंगणा थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रमिला शालिकराम मडावी (57) मूलत: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिला अंतर्गत करिया किरनापुर वर्तमान में हिंगणा तहसील के गिरोला मोहगांव में गिराेला गांव निवासी थी। रोजी-रोटी के तलाश में वह नागपुर आई हुई थी। गत चार वर्षों से सुधीर विठ्ठलराव डफ (25) नामक युवा किसान के खेत में काम कर रही थी। हमेशा की तरह बुधवार की सुबह की वह खेत में मजदूरी करने जा रही थी। उस दौरान खेत के समीप का नाला पार करते वक्त उसका संतुलन बिगड़ा और नाले के गहरे पानी में जा गिरी। डूबने से उसकी मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंची तो प्रमिला की खोजबीन की जाने लगी। खेत के पास के नदी नाले और कुओं की खोजबीन की जाने लगी। इस बीच नाले में पानी के सतह के उपर प्रमिला का शव पाया गया ।

घटित प्रकरण से इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची। तैराकों की मदद से प्रमिला का शव बरामद किया गया। कानूनी प्रक्रिया के बाद उसका शव रिश्तेदारों के सुपुर्द किया गया है। ज्ञात को ही तीन-चार दिन पहले नागपुर समेत आस-पास के परिसर में झमाझम वर्षा हुई। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। कुछ स्थानों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। कुछ गांवों का संपर्क टूट गया था। जिला आपदा प्रबंधन की टीमों को बचाव कार्य के लिए मौके पर भेजा गया था। बाढ़ में फंसे कई लोगों को बचा लिया गया है। अभी कई नदी-नाले उफान पर है। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण ही प्रमिला नाले में गिरी और उसकी मौत हो गई। हालांकि घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। जिससे चलते परिसर के लोगों के बयान दर्ज कर घटित प्रकरण के बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Created On :   25 July 2024 11:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story