बदहाली: नागपुर का तापमान 56 डिग्री बताने वाला पीकेवी का वेदर स्टेशन अभी तक खराब

नागपुर का तापमान 56 डिग्री बताने वाला पीकेवी का वेदर स्टेशन अभी तक खराब
  • स्टेशन को फिलहाल बंद कर दिया गया है
  • प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर की तरफ से वरिष्ठों को दी गई है जानकारी
  • तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गत 30 मई को गलत तापमान दर्ज होने के कारण देश भर में सुर्खियों में आए रामदासपेठ स्थित पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ के ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की दुरुस्ती अब तक नहीं हो सकी है। मौसम विभाग ने सेंसर खराब होने की सफाई देकर इस स्टेशन को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

याद रहे रामदासपेठ के इस ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन ने नागपुर का तापमान 56 डिग्री बताया था, जिसके चलते देश भर में मौसम विभाग की किरकिरी हुई थी। मौसम विभाग ने सेंसर खराब होने के कारण यह गलती होने की सफाई दी थी। साथ ही जब तक सेंसर ठीक नहीं किया जाता, तब तक इसे बंद करने का निर्णय लिया था। फिलहाल यह स्टेशन बंद है आैर इस स्टेशन की अभी तक दुरुस्ती नहीं हो सकी है। मौसम विभाग की मानें तो सेंसर के अलावा मशीन में भी तकनीकी समस्या है। तकनीकी एक्सपर्ट को बुलाकर दुरुस्ती की जाएगी। तकनीकी एक्सपर्ट कब तक आएंगे, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। बहरहाल सारे मामले की जानकारी प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर की तरफ से वरिष्ठों को दे दी गई है।

रामटेक में लगा वेदर स्टेशन : मौसम विभाग की तरफ से जिले के रामटेक में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाया गया हैै। यहां हर दिन तापमान दर्ज किया जा रहा है। जिले में अब चार ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन हो गए हैं। नागपुर एयरपोर्ट सोनेगांव, वर्धा रोड स्थित कॉटन रिसर्च स्टेशन को फिलहाल बंद कर दिया गया हैटर व रामदासपेठ स्थित पीकेवी में पहले से ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगे हुए हैं।

उमस बरकरार : पिछले तीन दिन से तापमान में कमी आ रही है। तापमान गिरने के बावजूद उमस बरकरार है। अगले कुछ दिन तक तापमान सामान्य से कम बने रहने की संभावना है। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

बूंदाबांदी की संभावना : मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। ठंडी होने के साथ ही इसमें नमी होती है। इस कारण तापमान में कमी आ रही है। हालांकि उमस बरकरार है। अगले कुछ दिन तक तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। बुधवार को तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।


Created On :   5 Jun 2024 7:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story