महंगाई: आसमान छू रही महंगाई, चांदी 1 लाख के करीब, 20 दिन में 9900 रुपए बढ़े दाम

आसमान छू रही महंगाई,  चांदी 1 लाख के करीब, 20 दिन में 9900 रुपए बढ़े दाम
  • सोने में 3200 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल
  • 74800 रुपए पर पहुंचा गोल्ड
  • रेट और बढ़ने के आसार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मई माह के शुरुआत से लेकर अब तक चांदी के दाम में 9900 रुपए प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 91500 रुपए के स्तर पर पहुंच गए। यह अब तक का उच्चतम स्तर है। कारोबार के दौरान चांदी 93800 रुपए तक पहुंच गई थी, लेकिन बाजार बंद होने तक दाम घटकर 91500 रुपए के स्तर पर आ गए। सोने के दाम में भी बढ़त देखी जा रही है। 1 मई से लेकर अब तक सोने के दाम में 3200 रुपए प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है। बाजार में सोना 74800 रुपए 10 ग्राम बिक रहा है। सोना-चांदी पर 3 प्रतिशत जीएसटी लगता है। चांदी के दाम में यदि जीएसटी जोड़ दिया जाए तो सोमवार को यह 96000 रुपए तक बिकी है।

मांग लगातार बढ़ रही है : विशेषज्ञों का कहना है कि उद्योगों में चांदी का उपयोग काफी बढ़ गया है, जिसके चलते इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले समय में चांदी का दाम 1 लाख रुपए के स्तर को भी पार कर जाएगा। चांदी के साथ ही सोने के दाम भी 74800 रुपए के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि अक्षय तृतीया से कुछ दिन पूर्व तक सोना-चांदी के दाम घटे थे, लेकिन अक्षय तृतीया के बाद से बढ़त का सिलसिला लगातार जारी है।

सावधानी से करें निवेश : चांदी की कीमत काफी बढ़ गई है, ऐसे में निवेशकों से सावधानी बरतने की अपील विशेषज्ञों द्वारा की जा रही है। चांदी की कीमतों में वृद्धि का कारक रिन्यूएबल एनर्जी भी है। सोलर पैनल में चांदी लगने से इंडस्ट्रियल मांग में इजाफा हुआ है। पिछले दो हफ्तों में डॉलर की चाल, अमेरिकी मुद्रास्फीति में कमी, आने वाले महीनों में दर में कटौती की बढ़ती भविष्यवाणियों जैसे कारकों के संयोजन के कारण चांदी की कीमतों में तेज गति से वृद्धि हुई है।

साइबर आरोपी ने दिया था टास्क पूरा करने का झांसा : आईटी इंजीनियर को लालच महंगा पड़ा। उसे लाखों रुपए का चूना लगा है। वाठोड़ा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। साइबर आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

खाते में रकम आते ही लालच और बढ़ गई : पीड़िता 23 वर्षीय लड़की पेशे से आईटी इंजीनियर है और किसी कंपनी में जॉब करती है। घटना 14 और 15 मई के बीच में हुई है। किसी साइबर आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल पर टेलिग्राम ऐप की लिंक भेजी और उसे पार्ट टाइम जॉब का आॅफर दिया। टास्क पूरा करने पर उसे 1 हजार रुपए पर 13 सौ रुपए मिलने वाले थे। झांसे में आई पीड़िता इसके लिए तैयार हो गई। तय समय पर टास्क पूरा करने पर उसके आॅनलाइन खाते में रकम जमा होने का भी दर्शाया गया था। ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए उसे कुछ रकम निवेश करने का कहा गया। खाते में रकम जमा दिखने से पीड़िता को लालच आ गया। उसने दिए गए खाते में दो दिन के भीतर 2 लाख 88 हजार रुपए जमा किए, किंतु इससे उसे कोई लाभ नहीं हुअा है। रकम वापस मांगने पर और निवेश करने को कहा गया। इसके बाद टालमटोल जवाब दिया जाने लगा। इससे पीड़िता को ठगे जाने का एहसास हो गया। वाठोड़ा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का सुराग मिलना बाकी है।

Created On :   21 May 2024 7:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story