अनूठा संदेश: कपिल नगर थाने में पुलिस भाईयों की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन

कपिल नगर थाने में पुलिस भाईयों की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन
  • कपिल नगर पुलिस थाने में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन
  • त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद खास
  • पुलिस भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राखी का त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। जिसके उत्साह में कपिल नगर पुलिस थाने में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पुलिस भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी राखी बांधी। इस मैके पर अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं, महिला सतर्कता समिति की सदस्यों और अन्य संगठनों की महिलाओं और पुलिस अधिकारियों के अलावा स्थानीय महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।


वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक महेश आंधले ने बहनों का आभार जताया। साथ ही सुरक्षा और नियमों को लेकर जानकारी दी। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस दीदी, भरोसा सेल, डायल 112, महिला हेल्पलाइन एवं महिला सुरक्षा सहित यातायात नियम, साइबर फ्रॉड, एंटी ड्रग्स जागरूकता संदेशों का आदान-प्रदान किया गया।


थाने से संबंधित अधिकारी ने गज्जू बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा आगे है। इसी कड़ी में पुलिस पर बहनों का भरोसा और मजबूत हो, इस उद्देश्य से रक्षा बंधन का आयोजन किया गया था।

राखी के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा का धागा बांधकर उससे अपनी सुरक्षा का वचन लेतीं हैं। राखी के त्योहार के दिन अगर भाई-बहन से दूर भी होता है, तो बहन राखी ढेर सारे प्यारे के साथ भाई को भेजतीं हैं। थाने में महिलाओं ने शिद्दत से साथ भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। जिसके जरिए सदभाव का संदेश दिया गया।

Created On :   20 Aug 2024 10:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story